फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी विकास खंड के मतदान केंद्रों का हाल-बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। कौशाम्बी संसदीय सीट के लिए जिले में छह मई को वोट डाले जाएंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में इस संसदीय सीट पर 53 फीसदी मतदान हुआ था। जो औसत से काफी कम माना जा रहा है। आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। इसके लिए मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प, सम्पर्क मार्ग आदि सुविधाएं दुरुस्त हो रही हैं। ताकि वोटरों को मतदान केंद्र पर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो। इसके विपरीत कौशाम्बी ब्लॉक के कई पोलिंग बूथों पर अव्यवस्थाएं देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा लगातार बूथों के दुरुस्तीकरण की बात कही जा रही है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के बूथों में कही शौचालय की समस्या तो कहीं पेयजल अथवा बिजली की अव्यवस्था है। कोसम इनाम स्थित मतदान केंद्र में 716 वोटर हैं। इस केंद्र का भवन पूरी तरह से जर्जर है। इस वजह से बच्चे किचेन शेड के नीचे पढ़ने को मजबूर हो रहे हैं। शौचालय बदहाल है। पानी की टंकी भी नहीं है। सम्पर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील है। प्रधानाचार्य भोलानाथ शास्त्री ने बताया कि केंद्र की दिक्कतों के बारे में लिखित रूप से विभागीय अफसरों को अवगत कराया जा चुका है। 918 वोटरों का मतदान केंद्र बने प्राइमरी स्कूल पाली उपरहार में भी अव्यवस्थाएं हैं। स्कूल का शौचालय बेकार है। 

बिजली का अता-पता नहीं है। बिजली के अभाव में  स्कूल में लगा सबमर्सिबल भी नहीं चल रहा है। रैम्प भी मरम्मत कराने लायक है। ग्राम प्रधान नागेश्वर कृरूण सिंह का कहना है कि भवन की मरम्मत नहीं कराई जा सकेगी। पर, बाकी जो भी दिक्कतें हैं उन्हें मतदान से पहले दुरुस्त करा लिया जाएगा। कमोबेश यही हाल प्राइमरी स्कूल चकसतारगंज में बने पोलिंग केंद्र की है। जर्जर भवन, बदहाल शौचालय, बिजली और पेयजल की समस्या यहां वोटरों के लिए मुसीबत खड़ी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें