फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे

Sun, 05 Feb 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
 नामांकन के छठवें दिन शनिवार को भी कलक्ट्रेट में चहल-पहल बनी रही। सिराथू व चायल से दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें शिवसेना समेत स्वतंत्र चेतना राज पार्टी ,भारतीय शक्ति चेतना पार्टी और बीएमपी के प्रत्याशी ने नामांकन किया।
विज्ञापन


    शनिवार को नामांकन का छठवां दिन था। सबसे पहले सिराथू विधानसभा सीट से शिवेसना के प्रत्याशी सुशील कुमार केशरवानी उर्फ गोलू ने नामांकन किया। इसके बाद इसी विधानसभा सीट से संगीता देवी ने स्वतंत्र जनता राज पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किया। चायल से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के उम्मीदवार धर्मेद्र दत्त ने अपना नामांकन पत्र भरा। इसके अलावा बीएमपी (बहुजन मुक्ति पार्टी) से नरेंद्र कुमार मौर्य चायल सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर चुनाव मैदान उतर गए हैं।

सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पहुंचे थे। प्रत्याशियों के साथ केवल प्रस्तावकों को ही सुरक्षा कर्मियों ने भीतर जाने दिया। बाहर समर्थक खडे़ रहे। शुक्रवार तक सभी बड़े दलों के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कर दिया था, इसलिए शनिवार को सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मी व पैरामिलिट्री फोर्स को बहुत ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। इस दौरान अधिकारी 11 बजे से शाम तीन बजे तक चक्कर काटते रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें