फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ माह बाद बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ माह बाद नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कोरोना काल में नौ महीने बाद रविवार को नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। पहले दिन जिले भर के करीब 84,524 बच्चों ने दवा पी। सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर दवा पिलाने पहुंचेंगी।
विज्ञापन

हर तीसरे माह चलने वाला पल्स पोलियो अभियान कोरोना वायरस के चलते ठप पड़ा था। नौ महीने बाद रविवार को फिर से अभियान प्रारंभ किया गया। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसवां में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हिंद प्रकाश मणि ने बताया कि अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के करीब 2,87,548 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पहले दिन जिले भर के 803 बूथों पर 84,524 नौनिहालों को दवा पिलाई गई। बताया कि सोमवार से घर-घर जाकर नौनिहालों को दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें