फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ पर ही होगा मतदान कर्मियों का इलाज

Thu, 19 Jan 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
 विधान सभा चुनाव के दौरान मतदान कर्मियों की तबियत खराब होती है तो उनका इलाज बूथ पर ही होगा। इसके लिए उन्हें किसी से मदद भी नहीं मांगनी पड़ेगी। मेडिकल किट से वह फौरी राहत ले सकते हैं। यह मेडिकल किट पोलिंग पार्टी रवाना करते समय वितरित की जाएगी। आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्येक पोलिंग पार्टी को एक किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बूथों के अलावा दस फीसदी रिजर्व किट का भी इंतजाम रहेगा।
विज्ञापन


    विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2017 के लिए बनाई जाने वाली पोलिंग पार्टियों के सदस्यों को स्वास्थ्य सेवा के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। बूथ पर पहुंचने के बाद यदि उन्हें सर्दी, जुकाम, बुखार, दर्द या फिर हल्की चोट आती है तो उन्हें चिकित्सक व मेडिकल स्टोर तक नहीं जाना होगा। इन सामान्य बीमारियों की दवाएं उनके पास रहेगी। आयोग ने प्रत्येक पोलिंग पार्टी के लिए एक-एक मेडिसिन किट रवानगी से पूर्व देने का आदेश जारी किया है।

आयोग का निर्देश मिलते ही जिला निर्वाचन अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. उपाध्याय को निर्देश दिया है कि वह 1147 पोलिंग पार्टियों के लिए किट का इंतजाम करें। यह किट पोलिंग पार्टियों को रवाना होने से उपलब्ध कराने की हिदायत भी दी है। इसके अलावा पोलिंग पार्टियों के हिसाब से दस फीसदी किट रिजर्व भी रखी जाएगी। यह रिजर्व किट किसी भी बूथ पर जरूरत पड़ने पर तत्काल पहुंचाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने किट तैयार किए जाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मतदाताओं के लिए आसमान से बरसेगा संदेश
 लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी आसमान से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पर्ची बरसेगी। यह पर्ची एयरक्राफ्ट, हॉट बैलून से गांवों के ऊपर गिराई जाएगी। इसके अलावा हवा में उड़ने वाली रंग-बिरंगी पतंगें भी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। डीईओ ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। एयर क्राफ्ट के लिए एयरफोर्स के अधिकारियों से बातचीत शुरू हो गई है।

    शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए अधिकारी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाएं जा रहे हैं। विद्यालयों में लगातार कार्यक्रम हो रहे हैं। मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करें, इसके लिए उन्हें लगातार प्रेरित किया जा रहा है। अब इसे वृहद रूप दिया जा रहा है। मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए अब आसमान से पर्ची की बारिश कराने की बारी है। संदेश लिखी यह पर्ची एयरक्राफ्ट के जरिए नीचे गिराई जाएगी। इसके अलावा मतदाता जागरूकता संदेश लिखे संदेश गुब्बारे से भी नीचे गिराए जाएंगे। इसमें लिखा होगा पहले करो मतदान, फिर करो विश्राम। जागरूकता से संबंधित इसी तरह का संदेश लिखी पतंगें भी उड़ाई जाएंगी। नए तरीके से मतदाताओं को जागरूक किए जाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने पहल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें