मंझनपुर। मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी की सुरक्षा में तैनात सिपाही मोहम्मद आरिफ को एसपी अभिनंदन ने सस्पेंड कर दिया है। सिपाही 27 दिसंबर से मय असलहे के गायब था। प्रतिसार निरीक्षक की रिपोर्ट पर एसपी ने कार्रवाई की है।
प्रतिसार निरीक्षक चंद्रबली ने बताया कि आरिफ को सीजेएम की सुरक्षा में तैनात किया गया था। 27 दिसंबर से बिना सूचना लाइन में आमद नहीं कराने आ रहा था। फोन पर भी उससे संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उसने मोबाइल बंद कर दिया। इस बाबत आरआई ने एसपी को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट पर सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रतिसार निरीक्षक ने बताया कि आरिफ ने बुधवार को शस्त्र जमा कर दिया है।