फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी नकली गुटका फैक्ट्री, संचालक फरार

Tue, 01 Jan 2019 01:01 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। धुमाई गांव में सोमवार को पुलिस ने अवैध गुटका फै क्ट्री का भंडाफोड़ किए जाने का दावा किया है। पुलिस को चकमा देकर नकली फैक्ट्री का संचालक भाग निकला। सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई निवासी एक व्यापारी ने गांव के दूसरे मजरा मुराई का पुरवा में एक घर किराए पर ले रखा है। आरोप है कि वह उस घर पर बाजार मेें प्रचलित कई नामचीन गुटका, फैक्ट्री में बनवा रहा था।
विज्ञापन


व्यापारी नकली गुटका बाजार में बेचता था। सोमवार को इसकी जानकारी अजुहा चौकी प्रभारी हेमंत मिश्र को हुई। इस पर चौकी प्रभारी ने हमराहियों के साथ फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान फैक्ट्री संचालक पुलिस को चकमा देकर मजदूरों के साथ भाग निकला। पुलिस ने मौके से करीब 60 किलोग्राम सुपारी के साथ भारी  मात्रा में कई कंपनियों के रैपर बरामद किए। चौकी प्रभारी ने बताया कि नकली गुटका फैक्ट्री संचालक को पकड़ने के लिए हर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें