फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने रैक प्वाइंट बनाने की सदन में उठाई मांग

Tue, 01 Jan 2019 01:01 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी में रैक प्वाइंट का अभाव है। इसके चलते यहां हर सीजन में खाद की समस्या बनी रहती है। दिक्कत को देखते हुए सांसद विनोद सोनकर ने सोमवार को सदन में रैक प्वाइंट बनवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शून्यकाल के दौरान सांसद विनोद सोनकर ने सदन को बताया कि कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र प्रयागराज जनपद से वर्ष 1997 में अलग कर बनाया गया है।

सभी विकास के माध्यम प्रयागराज के हिस्से में चले गए। इसके चलते कौशाम्बी लोकसभा जरूरी संसाधनों से काफी पीछे छूट गया। जनपद उद्योग विहीन है। कौशाम्बी पूरी तरह से कृषि आधारित जनपद है। किसानों को खाद, बीज और पानी आदि उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति व जिले का पिछड़ापन दूर किया जा सकता है। जिले के किसानों को समय से खाद आसानी से उपलब्ध हो इसके लिए कौशाम्बी में एक खाद रैक (फर्टीलाइजर) प्वाइंट बनाया जाना आवश्यक है। सांसद ने बताया कि सदन ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें