फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक को लौटाए 1.41 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए युवक को 1.41 लाख रुपये वापस मिल गए। राशि खाते में लौटने पर पीड़ित ने कौशाम्बी पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन

थाना मंझनपुर क्षेत्र निवासी अमित कुमार के साथ 1,41,000 रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। यह ठगी ऑनलाइन भुगतान प्रणाली के माध्यम से की गई थी। पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर क्राइम थाना ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना और साइबर सेल टीम ने कार्रवाई की।
टीम ने ठगी गई पूरी राशि अमित कुमार के बैंक खाते में वापस करा दी। पुलिस ने लोगों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी ऑनलाइन ठगी पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें