फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जहरीले जंतु के काटने से खेत में काम करने गए मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी के चक सिरसी गांव में एक मजदूर की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। परिजनों ने किसी जंतु के काटने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चक सिरसी निवासी राम लौटन (45) सोमवार सुबह करीब पांच बजे खेत में पानी लगाने गए थे। करीब एक घंटे बाद घर लौटकर उन्होंने पत्नी गीता देवी को जंतु के काटने की बात बताई। अस्पताल ले जाने की तैयारी के दौरान ही उनकी सांसें थम गईं। झाड़-फूंक करने वाले भी पहुंचे, लेकिन तब तक राम लौटन की मौत हो चुकी थी। पत्नी ने ग्राम प्रधान को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। राम लौटन मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें