फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जिले के 250 सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस

Sun, 17 May 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सर्राफा कारोबारियों के साथ बैठक करते डीएम और एसपी। स्त्रोत- पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
जिले में सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन अब पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। जिले के 250 पंजीकृत सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को सम्राट उदयन सभागार में अहम बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण और जिलाधिकारी ने व्यापारियों के साथ सुरक्षा, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और सर्राफा कारोबारियों को निशाना बनाए जाने की आशंकाओं पर चिंता जताई गई।
पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की जा रही है।
बाजारों में गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षित कारोबारी माहौल बनाए रखने के लिए प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें