फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तपिश और लू से जनजीवन बेहाल

Sun, 17 May 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंझनपुर चौराहे से सिराथू की ओर धूप से बचने के लिए रूमाल बांधकर जाता बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
भीषण गर्मी और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर होते-होते सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम लोग दिखे और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। मंझनपुर मुख्यालय समेत जिलेभर में लू के थपेड़ों ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी। धूप से बचाव के लिए लोग चेहरे पर रुमाल और स्टॉल बांधे नजर आए।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। आगे तीन दिन तक तेज धूप के साथ लू चलने की संभावना है। उन्होंने दोपहर 11 बजे से शाम चार बजे तक जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से बचाव के उपाय

- घर से निकलने से पहले पर्याप्त पानी पिएं

- हल्के रंग और सूती कपड़ों का प्रयोग करें

- धूप में निकलते समय सिर ढककर रखें

- दोपहर के समय ज्यादा देर बाहर रहने से बचें

- बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें

मंझनपुर चौराहे से सिराथू की ओर धूप से बचने के लिए रूमाल बांधकर जाता बाइक सवार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें