प्रधानमंत्री जलदूत योजना के तहत ग्राम पंचायतों में मौजूद तालाबों, कुओं और नलकूपों की गिनती कर उनका विवरण तैयार किया जाएगा। बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में बीडीओ राजेंद्र नाथ पांडेय ने पंचायत सहायकों एवं ग्राम विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जेई (एमआई) आरबी कुशवाहा और बोरिंग टेक्नीशियन अजय कुमार ने तकनीकी जानकारी साझा की। मौके पर पंचायत सहायक सोनाक्षी सिंह, लाली शर्मा, रानू शाहू, शिल्पी मौजूद रहे।