फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडॉउन में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Sat, 02 May 2020 11:52 PM IST
shailendra Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
विज्ञापन
lockdown in kaushambi - फोटो : kaushambi
विज्ञापन
मंझनपुर। लॉकडाउन के तीसरे चरण की शुरुआत होने से पहले शनिवार को जिले भर की पुलिस ने अपने-अपने इलाके में पैदल मार्च किया। इस दौरान संक्रमण से बचने के लिए से घरों में रहने की अपील की गई। चेताया गया कि अनदेखी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोविड-19 से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन की अवधि अब 17 मई तक बढ़ा दी है। लॉकडाउन का यह तीसरा चरण है। इस चरण में भी लोग नियमों का पालन करें, इसे लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। शनिवार दोपहर एसपी अभिनंदन के निर्देश पर तीनों सर्किल के डीएसपी, सभी कोतवालों व चौकी प्रभारियों ने फोर्स के साथ अपने-अपने इलाके में पैदल मार्च किया। कई जगहों पर पुलिस वालों ने पैदल मार्च भी किया। इस दौरान अनाउंस करके लोगों से बेवजह घर के बाहर नहीं निकलने की अपील की गई। कहा गया कि आवश्यक कार्य होने पर घर से बाहर निकलें तो मास्क का इस्तेमाल करना नहीं भूलें। पुलिस ने बड़े प्रतिष्ठानों वाले क्षेत्रों में अनाउंस करके व्यापारियों से अनावश्यक दुकानें नहीं खोलने के लिए कहा। जरूरी दुकानों को भी समय पर ही खोलने और बंद करने की सलाह दी गई। पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मनमानी करने वालों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। दरअसल लॉकडाउन के तीसरे चरण में मिलने वाली छूट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें