पुलिस लाइन में मॉक ड्रिलके समय पुलिस कर्मियों को निर्देश देते एसपी सत्यनारायण। स्रोत: पुलिस
अचानक भीड़ उग्र हो जाए या कहीं दंगा भड़कने की स्थिति पैदा हो जाए, तो पुलिस कैसे मोर्चा संभालेगी? ऐसी ही परिस्थितियों से निपटने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन में जवानों ने दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण की मौजूदगी में हुई मॉकड्रिल में पुलिसकर्मियों को अलग-अलग परिस्थितियों में कार्रवाई का प्रशिक्षण दिया गया।
अभ्यास के दौरान पुलिस की अलग-अलग टुकड़ियों ने भीड़ को नियंत्रित करने, दंगा नियंत्रण उपकरणों का इस्तेमाल करने और आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ने का प्रशिक्षण लिया। जवानों को बताया गया कि किसी भी अप्रिय स्थिति में बिना घबराए निर्धारित रणनीति के तहत कार्रवाई करनी है। हालात को नियंत्रित करने के लिए न्यूनतम आवश्यक बल के प्रयोग पर जोर दिया गया।
संयम और सतर्कता से संभालें हालात एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि वे दंगा नियंत्रण से जुड़े उपकरणों और प्रक्रियाओं की नियमित जानकारी रखें। किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में अनुशासन, संयम और तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इस अभ्यास का उद्देश्य पुलिस बल की तैयारियों को परखना और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की क्षमता को मजबूत करना था।