फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पुलिस नहीं कर सकी शिनाख्त, अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने की पहचान

Tue, 03 Mar 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुंगरी गांव के पास 25 फरवरी को फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के दौरान ग्रेडर मशीन की चपेट में आए साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत मामले में पुलिस की शिनाख्त प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया। अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने बुजुर्ग की पहचान की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घटना के संबंध में चौकीदार की तहरीर पर निर्माण कंपनी के ग्रेडर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। सोमवार को पिपरी कोतवाली क्षेत्र के बरेठी कमालपुर निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पिता मुन्नीलाल उम्र 55वर्ष घर से तीन दिन के लिए करारी थाना के मंगौरा गांव अपने भांजी के यहां जाने के लिए कहकर निकले थे।
जब तीन दिन के बाद घर नहीं आए तो मंगौरा फोन करके जानकारी की तो पता चला कि यहां नहीं आए हैं। अखबार के माध्यम से पता चला कि 25 फरवरी को सरायअकिल के बेनीराम कटरा में ग्रेडर मशीन की चपेट में आकर एक साइकिल सवार की मौत हुई थी। इसके बाद कोतवाली पहुंचे तो वहां पर पुलिस ने मृतक का कपड़ा व फोटो दिखाया तो बेटे ने पिता मुन्नीलाल के रूप में पहचान की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि वृद्ध की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया और मृतक की सभी थानों पर फोटो भेजकर शिनाख्त कराने की कोशिश की गई थी। पहचान न होने पर 72 घंटे बाद नियमानुसार शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें