फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 46 मवेशी लदे कंटेनर को पकड़ा, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 03 Mar 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास रविवार सुबह करीब दस बजे पुलिस ने एक कंटेनर को पकड़ लिया। कंटेनर में 46 मवेशी लदे थे। एफआईआर के मुताबिक पुलिस ने वाहन को जांच के लिए रुकने का संकेत दिया लेकिन, चालक ने कंटेनर रोककर अचानक रफ्तार बढ़ा दी। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया और टोल प्लाजा के पास ही वाहन को घेरकर रोक लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में चालक ने अपना नाम बिलाल (42) पुत्र इखलाख और हेल्पर ने रहीस (36) पुत्र अख्तर निवासी ग्राम बरनावा, थाना बिनौली, जनपद बागपत बताया। चालक ने बताया कि कंटेनर में कुल 46 भैंस-भैंसा लदे हैं और वह डर के कारण वाहन लेकर भाग रहा था। उसके अनुसार वाहन मालिक अनस पुत्र असलम है और पशुओं को बिहार से लादकर मेरठ ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि पकड़ने वाली टीम के प्रभारी एसएसआई संतोष कुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें