फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्रक चालकों से सरेराह लूट पुलिस ने पकड़े दो बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के टिकरा गांव के समीप सरेराह ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सतना के रामनगर अंतर्गत बड़ा इटमा निवासी जितेंद्र पयासी व औरैया जनपद के शहार अंतर्गत रावतपुरवा निवासी बलराम ने बताया कि वह ट्रक चालक हैं। वह महेवाघाट की ओर मंगलवार रात करीब दो बजे जा रहे थे। इस बीच टिकरा स्थित एक चाय की दुकान के समीप दो बदमाशों ने हाथ देकर उन्हें रोका और गाली-गलौज करते हुए उनके पास से 5,870 रुपये, पैनकार्ड, डीएल व आधार कार्ड छीन लिए।
इसी बीच जितेंद्र ने राहगीरों की मदद से पुलिस का मोबाइल नंबर लेकर सूचना दे दी। सीओ कौशाम्बी अभिषेक सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची फोर्स ने घेराबंदी कर महेवाघाट के डकशरीरा निवासी उपेंद्र तिवारी व निगहा निवासी शुभम सिंह को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

उनके पास से लूटे गए रुपये व दस्तावेज बरामद किए गए। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियोें के खिलाफ कहां-कहां मुकदमा दर्ज है, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें