सदर तहसील क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे नौ स्कूलों को खंड शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी की है। खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि चेकिंग के दौरान स्कूलों के पास मान्यता से जुड़े कागजात नहीं थे। उन्होंने बताया नौ स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। मान्यता नहीं लेने वाले स्कूल के संचालकों को विद्यालय का संचालन करते हुए पाए जाने पर एक लाख का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके बाद भी अगर संचालन बंद नहीं किया जाता है तो प्रतिदिन 10 हजार का जुर्माना वसूला जाएगा।