फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ बोरी मिलावटी सीमेंट, तीन सौ बोरी मटेरियल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात अलीगंज गांव में छापा मारकर करीब दो सौ बोरी मिलावटी सीमेंट और तीन सौ बोरी के आसपास मिलावट का मटेरियल बरामद किया। पांच मिलावटखोरों को भी पकड़ा गया है। हालांकि पुलिस अभी इस बावत साफ तौर पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली पुलिस को बुधवार रात सूचना मिली कि अलीगंज गांव में एक नामी-गिरामी कंपनी की सीमेंट की बोरियों में मिलवटी सीमेंट बनाकर भरी जाती है। बाद में इसे दुकानदारों के हाथ बेचा जाता है। मिलावट का यह खेल अलीगंज में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर ही चल रहा था। खबर मिलते ही कोतवाल राकेश तिवारी ने फोर्स के साथ दबिश दे दी।
बताया जाता है कि पुलिस ने मौके से मकान मालिक सहित पांच लोगों को पकड़ा है। मकान मालिक को छोड़कर बाकी सभी अजुहा के रहने वाले हैं लेकिन अस्थाई तौर पर प्रयागराज के धूमनगंज में रहते हैं। दो सौ बोरी मिलावटी सीमेंट बरामद की गई है। तीन सौ बोरी मिलावट का मटेरियल पकड़ा गया है। मामले में कोखराज कोतवाल राकेश तिवारी का कहना है कि अभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही इस बाबत कुछ बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें