Four arrested with two quintal beef, one absconding
- फोटो : KAUSHAMBI
कड़ा। स्थानीय पुलिस ने बुधवार रात दो क्विंटल गोमांस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। सातों घोसियाना गांव के जंगल में प्रतिबंधित मवेशियों का वध करते हुए इन्हें रंगेहाथ दबोचा गया। घेराबंदी के दौरान एक व्यक्ति फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
कड़ा कोतवाल राधेश्याम वर्मा को बुधवार रात सूचना मिली कि सातों घोसियाना के जंगल में मांस तस्कर प्रतिबंधित गोवंशीय पशुओं का वध कर रहे हैं। खबर मिलते ही फोर्स के साथ उन्होंने दबिश दी। मौके से घोसियाना निवासी सलीम, जमील और निजाम का पूरा निवासी असलम व गौस मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया।
घोसियाना गांव के रशीद सहित तीन अन्य अज्ञात व्यक्ति फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। कोतवाल ने बताया कि जंगल से दो क्विंटल दस किलो गोमांस के साथ दो चापड़े व तीन चाकू बरामद किया गया है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि मांस को वह मीट की दुकानों पर बेचने के साथ घर-घर पहुंचाने का काम भी करते हैं। एसपी अभिनंदन ने गिरफ्तारी में शामिल पुलिस कर्मचारियों की पीठ थपथपाई है।