फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : पुलिस ने 104 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, 50 लाख है अनुमानित कीमत

Thu, 18 Sep 2025 03:04 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

कोखराज थाना क्षेत्र के महमूदपुर के पास पुलिस ने 104 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। सफेद रंग की कार में गांजा के छिपाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। संदेह के आधार पर कार की तलाशी ली गई तो उसमें एक कुंतल से अधिक गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
कोखराज थाने में गांजे के साथ गिरफ्तार तस्कर। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज थाना क्षेत्र के मकदूमपुर के पास पुलिस ने 104 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। सफेद रंग की कार में गांजा के छिपाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। संदेह के आधार पर कार की तलाशी ली गई तो उसमें एक कुंतल से अधिक गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 50 लाख से अधिक है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


देर रात गश्त के दौरान पुलिस को पाल टी स्टाल मकदूमपुर के पास एक संदिग्ध कार खड़ी दिखाई थी। संदेह के आधार पर ली गई तलाशी के दौरान उसमें से कई बड़े झोले बरामद हुए। जिसमें गांजे भरकर ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने तस्कर डब्लू पाल (22) पुत्र चंद्रदेव पाल निवासी उतरौली रेवतीपुर जिला गांजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह पिछले एक साल से गांजे की तस्करी कर रहा है। हरेराम चौधरी के माध्यम से वह इस धंधे से जुड़ा है। हर चक्कर में 30 हजार रुपया मिलता है। पुलिस ने वर्ना कार और करीब 10 हजार रुपया कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें