फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: किसानों ने बिजली, पानी और पेंशन के लिए बुलंद की आवाज

Thu, 18 Sep 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष।    स्रोत: संगठन
विज्ञापन
जिला पंचायत परिसर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक गुट) की मासिक बैठक हुई। इस दौरान अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नुरुल इस्लाम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करने के साथ ही रणनीति तैयार करें। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, पेंशन, खाद और धान खरीद आदि समस्याओं से छुटकारा दिलाया जाएगा। अस्पतालों में मरीजों के साथ अन्याय किया जाता है। दवाएं मेडिकल कॉलेज से नहीं बल्कि बाहर के मेडिकल स्टोर से दिलाई जाती है। जिले में तालाब और पोखरें सूखे हैं। बैठक में देवराज तिवारी, रणधीर सिंह चौहान, नमो मिश्रा, बृजेश तिवारी, धर्मराज तिवारी, वेद प्रकाश, विजय प्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें