फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : कोखराज में पुलिस और एसओजी की बदमाशों से मुठभेड़, चार गिरफ्तार, वाहन और लाखों रुपये नकदी बरामद

Sun, 23 Aug 2026 11:56 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

कोखराज थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
कोखराज में पुलिस और बदमाशों की के बीच हुई मुठभेड़। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कोखराज थाना पुलिस और एसओजी की टीम क्षेत्र में संदिग्धों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि में शामिल बदमाशों से पुलिस का सामना हो गया। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक वाहन और लाखों रुपये की नकदी बरामद होने की बात कही है।
विज्ञापन


पुलिस टीम गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है। बरामद रकम और वाहन के संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व की वारदातों के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें