सरायअकिल कोतवाली के मोलबीगंज क्षेत्र में शनिवार देर शाम धार्मिक बैनर और झंडे हटाने को लेकर पुलिस पर बर्बरता पूर्वक कार्रवाई का आरोप लगाया गया है। पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कांग्रेस से चायल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तलत अज़ीम ने मामले को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।
तलत अजीम ने कहा कि संविधान ने देश के हर नागरिक को अपने धर्म का पालन करने की पूर्ण स्वतंत्रता दी है लेकिन पुलिस कुछ झंडों और तख्तियों को हटाने के नाम पर घर-घर छापेमारी कर रही है। रात को लोगों को उठाकर थानों में बंद कर धमकी दे रही है। वहीं इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने परंपरा के अनुसार रविवार को कस्बे में राम बरात निकाले जाने के लिए रास्ते में पड़ने वाले बैनर और झंडे उतरवाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।