फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपरी में किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 31 May 2015 02:00 AM IST
kausambi
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल(कौशाम्बी)। पिपरी इलाके में शुक्रवार की शाम हैंडपंप पर पानी भरने गई किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। चीखने-चिल्लाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। रात युवक की हरकत का उलाहना देने गए परिजनों को भी आरोपी युवक ने पीट दिया। शनिवार को पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाला किशोरी ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह पड़ोस में लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी युवक हैंडपंप पर पहुंचा और उसे अकेली देख दबोचकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर लोग दौड़े।

 ग्रामीणों को आता देख वह धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी किशोरी घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। किशोरी को लेकर परिजन पड़ोसी के घर उलाहना देने गए। जहां कहासुनी के दौरान युवक ने किशोरी के घरवालों के साथ भी मारपीट की। ग्रामीणों के आने पर मारपीट शांत हुई। शनिवार की सुबह कोतवाली पहुंची पीड़िता की मां ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी। एसओ ने बताया कि शिकायत मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है। जांच में जो सच्चाई सामने आएगी। पुलिस वैसी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें