फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बहन के घर शादी में आए भाई की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के शेषा गांव में बहन के घर शादी में शामिल होने आए एक युवक को कुछ लोगों ने पीट दिया। बीच-बचाव करने आए उनके भाई और भतीजे को भी पीटा।
विज्ञापन




एफआईआर के अनुसार, पिपरी कोतवाली के उमरवल गांव के जितेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने बेटे, बड़े भाई बबुल सिंह व भतीजे शिवम सिंह पुत्र शिवबाबू सिंह के साथ बहन सुशीला देवी पत्नी लालजी के घर गांव मंगौरा तैयबपुर थाना करारी में शादी में आए थे।



घर के सभी लोग और रिश्तेदार गेस्ट हाउस में मौजूद थे। घर में केवल तीन युवतियां थीं। आरोप है कि शाम करीब आठ बजे वह बहन के घर पहुंचे तो देखा घर के अगले हिस्से में बने शौचालय के सहारे विकास सिंह निवासी मवई फैजुल्लापुर कूदकर अंदर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे देख वह जानकारी देने गेस्ट हाउस पहुंचे। इसी दौरान विकास सिंह और बडकू निवासी रक्सवारा अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गया और जितेंद्र को पीटने लगा। शोर सुनकर पीड़ित के भाई बबुल सिंह, भतीजा शिवम सिंह बचाव करने पहुंचे तो उन्हें पीटा गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें