मंझनपुर। क्षेत्र में बच्चा चोरी होने की अफवाह फैलाने वाला एक युवक शनिवार को पुलिस के हाथ लग गया। आरोपी युवक ने सैयद सरावा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय से चार बच्चों के चोरी होने की फर्जी सूचना पुलिस को दिया था।
शनिवार को चरवा क्षेत्र की डायल 100 पीआरवी वैन 1212 को सूचना मिली की सैयद सरावा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले चार बच्चों को बच्चा चोरी करने वाले लोग उठा ले गए। सूचना से पुलिस हरकत में आई और हड़कम्प मच गया। पुलिस कॉल करने वाले युवक संदीप दिवाकर निवासी सैयद सरावां के पास पहुंची। पूछताछ में युवक टालमटोल करने लगा। कड़ाई से पूंछने पर युवक ने फर्जी सूचना देने की बात कुबूल किया। पुलिस आरोपी युवक और उसके पिता को हिरासत में लेकर हवालात के अंदर किया है।