फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के कब्जे से अभियुक्त को ग्रामीणों ने छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू (कौशाम्बी)। शनिवार की देर रात फतेहपुर से एक निजी कार में सादे लिबास में अभियुक्त को करारी पुलिस लेकर आ रही थी। सैनी चौराहे पर अभियुक्त के छोटे भाई ने समर्थकों के साथ पुलिस की गाड़ी रोक अभियुक्त को छुड़ा लिया। इस दौरान सैनी पुलिस ने फरार अभियुक्त के भाई को हिरासत में ले लिया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

सैनी क्षेत्र के मुंगहरी निवासी साबेज रजा पप्पू पुत्र फरजान फतेहपुर के बाकरगंज में परिवार के साथ रहता है। वह पासपोर्ट बनवाने व युवकों को विदेश भेजने का भी काम करता है। बताते हैं कि साबेज के खिलाफ करारी थाने में किसी ने लेनदेन की शिकायत दर्ज कराई थी। उसी मामले में शनिवार की रात करारी पुलिस सादे कपड़ों में साबेज को फतेहपुर से पकड़ कार द्वारा करारी लेकर जा रही थी। जैसे ही पुलिस साबेज को फतेहपुर से लेकर चली। घटना की सूचना मुंगहरी गांव में उसके छोटे भाई ऐमन नवकी को मिल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात 11 बजे जैसे ही करारी पुलिस की कार सैनी चौराहे पर पहुंची।
भीड़ ने कार को घेर कर रोक लिया। इस दौरान भीड़ पुलिस हिरासत में लिए गए साबेज को छुड़ा ले गई। सैनी कोतवाली चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने अभियुक्त के छोटे भाई को पकड़ लिया। पर करारी पुलिस अपनी नाकामी छिपाते हुए रात के अंधेरे में वहां से खिसक गई। सैनी पुलिस ने भी पकड़े गए छोटे भाई को कुछ देर बाद छोड़ दिया। एसआई कमलेश का कहना है कि इस संबंध में करारी पुलिस ने कोई तहरीर नहीं दी। इस बारे में सीओ सिराथू रामवीर सिंह से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके फोन से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें