क्षेत्र के रामपुर धमावा गांव में मंगलवार को एसडीएम सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में आयोजित राजस्व चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने मौजूद लोगों को पराली न जलाने औरा स्वजनगणना की जानकारी देते हुए प्रेरित किया।
विज्ञापन
एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने भूमि विवादों से संबंधित न्यायालय में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण संबंधी जानकारी दी। इस दौरान उर्मिला पत्नी कल्लू पानी निकलने की समस्या बताई, कनीज फातिमा ने हैंडपंप न होने की शिकायत की। इस मामले में एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी सिराथू को पत्राचार किया। इसके बाद एसडीएम सिराथू ने रामपुर धमावा में स्थित विद्यालय में निर्वाचन बूथ का निरीक्षण करते हुए बिजली, शौचालय, बाउंड्रीवॉल रैंप आदि का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान लेखपाल रियाज अहमद सहित ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद