फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पानी के लिए तरस रहे वत्स नगर के लोग

Tue, 24 Oct 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड नंबर 14 वत्स नगर उर्फ कोर्रो में पानी का संकट है। करीब तीन हजार आबादी तो बूंद-बूंद पानी को मोहताज है। घर के आसपास व्यवस्था न होने के कारण लोग खेतों की सिंचाई के लिए लगे नलकूपों से प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं।

कोर्रो पहले मंझनपुर ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत थी। सीमा विस्तार में नगर का वार्ड नंबर 14 बना तो वत्स नगर नाम मिल गया। जब ग्राम पंचायत थी, तब भी लोग प्यास बुझाने के लिए भटकते थे और अब भी पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। वार्ड में लगभग 800 घर हैं। करीब 40 सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप हैं। इनमें से 25 ही चालू हालत में हैं। पालिका ने एक सबमर्सिबल पंप लगाकर 10 हजार लीटर की टंकी रखवाई है। इससे लगभग 100 घरों तक पानी पहुंचता है। करीब 100 घरों में बोरिंग का पानी इस्तेमाल किया जाता है। लगभग 600 घरों में रहने वाली करीब तीन हजार आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है।
विज्ञापन



25 घरों के बीच सिर्फ एक हैंडपंप है। यह भी 15-20 लोगों के पानी भरने के बाद काम करना बंद कर देता है। पड़ोसी के घर में बोरिंग हो रही थी तो 3500 रुपये दिए थे। एक साल पानी मिला फिर बंद हो गया।-सोनम

पानी की समस्या कई साल पुरानी है। न तो पूर्व प्रधानों ने पानी की उपलब्धता के लिए कोई कदम उठाए और न ही अब नगर पालिका परिषद कुछ कर रही है। जबकि पूरे वार्ड की यह सबसे बड़ी समस्या है।- फूलचंद्र


चार परिवारों ने मिलकर एक सबमर्सिबल पंप के लिए बोरिंग कराई है, जिससे काम चल जाता है। अन्यथा, सरकारी तंत्र ने कोई इंतजाम नहीं किया है। मोहल्ले के तमाम लोग अब भी पानी के लिए भटकते रहते हैं।- महेश कुमार

मोहल्ले में सिंचाई के लिए एक नलकूप है। यहां से पानी ढोकर लाना पड़ता है। जब कभी यहां से पानी नहीं मिलता है तो घर से 500 मीटर दूर स्थित हैंडपंप से बाल्टियों और डिब्बों में लोग पानी भरकर लाते हैं।- ऊषा देवी




वार्ड में दो जगह सबमर्सिबल पंप की बोरिंग कराकर 10-10 हजार लीटर क्षमता की पानी की टंकियां रखवा दी जाएं तो समस्या कुछ हद तक दूर हो सकती है। यह मुद्दा कई बार उठाया भी गया, लेकिन हुआ कुछ नहीं।- विनोद कुमार, सभासद, वार्ड-14






प्रधानी के कार्यकाल में ग्राम पंचायत की पानी की समस्या को दूर कराने के लिए तमाम प्रयास किए गए। कई जगह हैंडपंप लगवाए गए। जो खराब थे, उनकी मरम्मत कराई गई। बहुत से काम बचे थे, यह कराने से पहले ही ग्राम पंचायत नगर का हिस्सा बन गई।- कुलदीप मिश्रा, पूर्व प्रधान
विज्ञापन



कोर्रो में पानी की समस्या की जानकारी है। शासन की ओर से विकास कार्यों के लिए बजट मिला है। इससे नगर क्षेत्र में पानी आपूर्ति व्यवस्था पर भी काम होना है। कोर्रो में भी दिक्कत दूर कराई जाएगी।-अनूप राय, ईओ, मंझनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें