फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी किए बगैर हाईवे निर्माण पर रोक की उठाई मांग

Fri, 05 Oct 2018 01:00 AM IST
kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। एनएर्चएआई चौड़ीकरण में अधिग्रहीत भूमि के स्वामियों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम मनीष कुमार वर्मा से मांग किया कि मुआवजा निस्तारण किए बगैर हाइवे निर्माण का काम न शुरू कराया जाए। नेशनल हाइवे चौड़ीकरण में जिन किसानों की भूमि अधिग्रहीत की गई है उन्होंने डीएम से मुआवजे की मांग पूर्व में की थी। डीएम ने आश्वासन दिया था कि बगैर मुआवजा दिए निर्माण नहीं शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि मुआवजे का निस्तारण किए बगैर एनएचआई पर निर्माण शुरू कराया जा रहा है। चेतावनी दिया कि मुआवजा दिए बगैर निर्माण शुरू कराया गया तो भू-स्वामी नेशनल हाइवे मजबूर होकर जाम करेंगे। डीएम ने मुआवजे की रकम दिलाने का भरोसा दिया है। प्रदर्शन करने वालों में वीरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, अमृत लाल, रोशन लाल, समीम अख्तर, मो इमरान, इस्तियाक, अशर्फी लाल आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें