फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाटा फीडिंग में लापरवाही से किसानों को नहीं मिला सम्माननिधि का लाभ

विज्ञापन
people did not get the pm samman nidhi - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का सम्मान पाने के लिए भटक रहे किसान
विज्ञापन

डाटा फीडिंग में लापरवाही से किसानों को नहीं मिला सम्माननिधि का लाभ
म्योहर। राजस्व व कृषि विभाग की लापरवाही के कारण सैकड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित हैं। डाटा फीडिंग के दौरान किसी का नाम गलत तो किसी का आधार नंबर गड़बड़ है। किसान कर्मचारियों की चूक सुधरवाने के लिए राजस्व से लेकर कृषि विभाग के अफसरों का चक्कर लगा रहे हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सरकार की तरफ से सालाना छह हजार रुपया दिया जाना है। यह पैसा दो-दो हजार की तीन किश्तों में पहुंचना है। योजना लागू होने के बाद जिले के किसानों ने बड़ी संख्या में आवेदन किया। आवेदन के बाद डाटा फीडिंग की सबसे बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। किसी का नाम गलत है तो किसी का आधार नंबर। बैंक पासबुक भी दूसरे किसानों के खाते में चढ़ गई। विभागीय गड़बड़ी का खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है। कौैशाम्बी विकास खंड के सोधिया गांव निवासी शम्भू ने बताया कि उसका नाम शम्भू की जगह हम्भू फीड कर दिया गया। इस वजह से उसे योजना का लाभ नहीं दिया गया। राजस्व कर्मियों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में नाम संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया। इसके बाद कृषि विभाग ने नाम तो सही कर दिया लेकिन योजना की एक भी किश्त उसके खाते में नहीं भेजी गई।
विज्ञापन

म्योहर निवासी दिव्यांग रामबाबू ने बताया मैंने अपना आधार कार्ड और पासबुक दो बार हलका लेखपाल को दिया लेकिन मुझे सम्मान निधि की एक भी क़िश्त नहीं मिली। गड़रिया का पूरा निवासी वंशी लाल ने बताया की लेखपाल को तीन बार पासबुक और आधार कार्ड दिया था, पर उसके खाते में पैसा नहीं भेजा जा रहा। चकअहमदीपुर निवासी मिश्री लाल ने बताया मेरा बायोडाटा फीड होने के बाद भी मेरे खाते में पीएम सम्मान निधि की धनराशि नहीं आई । इसी प्रकार नौबस्ता निवासी विजय सिंह ,बच्चू लाल और बथुई निवासी बलराम सिंह सहित सैकड़ों किसानों को किसान सम्मान निधि की धनराशि नही मिल सकी। इस बाबत म्योहर गांव के लेखपाल अनिल अग्रहरि ने बताया कि जिन लोगों का नाम या पता गलत फीड हो गया है तो वह कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद भी संशोधन का विकल्प है।
विज्ञापन

किसानों के बायोडाटा में किसी तरह की गड़बड़ी फीड हो गई है तो वह ऑनलाइन आवेदन कर उसका संशोधन करा सकते हैं। रिकार्ड सहीं होने के बाद ही सम्मान निधि का पैसा खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
राजेश चंद्रा, एसडीएम सदर

people did not get the pm samman nidhi- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें