फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: होली पर लोग 6.20 करोड़ रुपये की गटक गए शराब

Fri, 06 Mar 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर जिले में शराब का कारोबार जमकर चला। त्योहार से पहले और बाद तक देशी, अंग्रेजी और बीयर की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रही। स्थिति यह रही कि कई दुकानों का स्टॉक लगभग खाली हो गया और जो ब्रांड आम दिनों में कम बिकते थे, वे भी होली के मौके पर तेजी से बिक गए।
विज्ञापन

होली के दिन शासन के निर्देश पर आबकारी की सभी दुकानें बंद रहीं। ऐसे में शराब के शौकीनों ने एक दिन पहले ही बड़ी मात्रा में खरीदारी कर ली। दुबरा चौराहे के दुकानदार प्रीतम सिंह ने बताया कि होली से पहले बिक्री में काफी तेजी रही। आम दिनों में जहां 15 से 30 हजार रुपये तक का कारोबार होता था, वहीं होली के दौरान यह बढ़कर 60 से 80 हजार रुपये तक पहुंच गया। कम कीमत वाली शराब तो तीन मार्च की दोपहर तक ही खत्म हो गई।
जिला आबकारी अधिकारी राजेश प्रसाद ने बताया कि जिले की 142 देशी व कंपोजिट दुकानों से करीब 6.20 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। त्योहार के पहले दो दिनों में सबसे अधिक कारोबार दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें