फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ढोल-नगाड़े व डीजे पर थिरके लोग...रंग गुलाल से सराबोर हुआ जनपद

Fri, 06 Mar 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंझनपुर बाजार में होली खेलते होलियारे।  संवाद - फोटो : दुकान पर हुई तोड़फोड़ की घटना की जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
बुरा न मानो होली है..होली है भई होली है...की गूंज के बीच जिले में चारों ओर होली का उल्लास दिखाई दिया। कहीं, अबीर-गुलाल उड़ता नजर आया तो कहीं रंगों की बारिश हुई। शहर से लेकर गांव तक लोग रंग व गुलाल में सराबोर दिखे। सुबह से ही लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर गुलाल लगाते रहे और होली की शुभकामनाएं देते रहे।
विज्ञापन

जगह-जगह युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर थिरकते नजर आईं। गांवों में पुरनिया लोग ढोलक की थाप पर पारंपरिक फगुआ गीत गाते नजर आए।
मंझनपुर, करारी, भरवारी, सिराथू, सरायअकिल, अजुहा, देवीगंज, कड़ा, मूरतगंज, चायल, चरवा और पश्चिमशरीरा सहित जिले के विभिन्न कस्बों और गांवों में होली का उत्साह देखने को मिला। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह सतर्क रही।
कहीं कपड़ा फाड़ तो कहीं कीचड़ से खेली गई होली
:: जिले के विभिन्न हिस्सों में होली का हुड़दंग अलग-अलग अंदाज में देखने को मिला। कई जगह युवाओं ने कपड़ा फाड़ होली खेली तो कहीं लोग कीचड़ में लथपथ होकर मस्ती करते नजर आए। कई लोग भांग और शराब के नशे में सुबह से शाम तक होली की मस्ती में डूबे रहे।
विज्ञापन

मां शीतला के दरबार में खेली गई फूलों की होली
कड़ा। 51वीं शक्तिपीठ शीतला धाम में पुरानी परंपरा के तहत मां शीतला के दरबार में फूलों की होली खेली गई। मंगलवार दोपहर 12 बजे मंदिर में मां शीतला के भव्य शृंगार और आरती के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे से फूलों की होली खेली। होली के लिए प्रयागराज और बनारस से गुलाब, गेंदा, गुलदावरी और चमेली सहित कई प्रकार के फूल मंगाए गए थे। मंदिर समिति के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पांडेय ने बताया कि केमिकल युक्त रंगों से त्वचा और आंखों को नुकसान होता है, इसलिए शीतला धाम में वर्षों से फूलों की होली खेलने की परंपरा चली आ रही है। कार्यक्रम में जुगेश पांडेय, सप्तमी पांडेय, अरुण केसरवानी, दीपा श्रीवास्तव सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
जगह-जगह हुआ फगुआ गीत

करारी। नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के कई गांवों में बुधवार सुबह से फगुआ गीत चल रहा है। भैला मकदूमपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास से फगुआ गायन मंडली ढोल-मजीरे के साथ फगुआ गीत गाते हुए निकली। मंडली गांव के अलग-अलग मोहल्लों में पहुंचकर फगुआ गीत गा रही थी। दरवाजे पर पहुंचने वाली मंडली का लोगों ने पान, सुपारी, गुझिया और पापड़ खिलाकर से स्वागत किया।

मंझनपुर बाजार में होली खेलते होलियारे।  संवाद- फोटो : दुकान पर हुई तोड़फोड़ की घटना की जांच करती पुलिस।

Next
AU ऐप में पढ़ें