फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों से परेशान किसानों ने उन्हें बाजार में बनाया बंधक

विज्ञापन
people bounded the cows - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
परेशान किसानों ने आवारा मवेशियों को बाजार में किया कैद
विज्ञापन

बजट का बहाना बताकर विकास विभाग ने गोशाला निर्माण से खड़े किए हाथ
पश्चिमशरीरा। सरसवां विकास खंड के बैरमपुर गांव के किसानों ने अपने स्तर पर अन्ना मवेशियों से निपटने की कवायद शुरू कर दिया है। किसानों ने बाजार में दर्जनों आवारा मवेशियों को कैद कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद भी विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने मवेशियों को महफूज रखवाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
बैरमपुर में अस्थाई गोशाला नहीं हैं। सैकड़ों की संख्या में आवारा मवेशी किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। किसान मामले की शिकायत ब्लाक प्रशासन से करते हैं लेकिन उन्हें गोशाला के लिए बजट नहीं होने की बात कहकर टहला दिया जाता है। इसके कारण खुलेआम घूम रहे अन्ना मवेशी किसानों की फसल को चट कर रहे हैं। गांव के पुष्पराज, केशनलाल, राजेश, राज कुमार चौबे की अगुवाई में जुटे गांव के लोगों ने आवारा मवेशियों को पहले बंधक बनाया, इसके बाद सभी को हांक कर स्थानीय बाजार में बंधक बना दिया। बाजार में चहारदीवारी कराकर गेट लगा रखा है। इसी जमीन पर हर सप्ताह बुधवार और रविवार को बाजार लगती है। बाजार की देखरेख कर रहे वीरेंद्र सिंह का कहना है कि किसानों की समस्या के मद्देनजर बाजार के अंदर मवेशियों को सुरक्षित करवा दिया गया है। प्रशासन ने अगर इन्हें गोशाला में नहीं भेजा तो आने वाले बुधवार को बाजार के दिन सभी मवेशियों को छोड़ दिया जाएगा। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि मामले की जानकारी प्रधान फूलचंद्र और सेक्रेटरी दिनेश सिंह को भी दी गई। इसके बाद भी किसी ने कोई पहल नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ सरसवां, श्रीराम जायसवाल का कहना है कि गोशाला बनाने के लिए फिलहाल बजट नहीं है। ग्रामीणों ने गोशाला के लिए कहा था, उन्हें कहा गया है कि बजट आते ही गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। ऐसे में अगर कोई मवेशियों को कहीं बंधक बनाता है तो उसका उत्तरदायित्व खुद का होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें