फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार की मनमानी पर गरजे आदमपुर के ग्रामीण

Tue, 30 Aug 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
कोटेदार की मनमानी को लेकर सोमवार को आदमपुर गांव के ग्रामीणों ने मंझनपुर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। दुकानदार पर राशन और केरोसिन की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कार्ड धारकों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


चायल ब्लॉक के आदमपुर गांव के रहने वाले अमर सिंह, सूर्य बली, राम सूरत, ब्रज भाई, गुलाब, कल्लू लाल, राम शरन, भगवत सिंह, राम नरेश, राम कृपाल आदि कार्ड धारकों का कहना है कि कोटेदार द्वारा कार्ड धारकाें को नियमित राशन और केरोसिन नहीं वितरित किया जाता है। दुकानदार की मनमानी से खफा कार्ड धारकों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जंाच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें