फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पायल को गला दबा कर मारा गया था, पति पति गिरफ्तार

Tue, 10 Oct 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के किशुनपुर अंबारी गांव में छह सितंबर को संदिग्ध हाल में हुई विवाहिता की मौत मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

संदीपनघाट के कसिया पूरब गांव के हरीलाल ने फरवरी 2022 में अपनी बेटी पायल की शादी सरायअकिल कोतवाली के किशुनपुर अंबारी गांव निवासी अमित कुमार पाल के साथ की थी। छह सितंबर को ससुराल में पायल की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। ससुरालवालों ने फोन कर सर्पदंश से पायल की मौत हो जाने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे हरीलाल ने दहेज के खातिर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत का कारण गला दबाना आया। पुलिस ने पति अमित पाल समेत कुल सात आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने पावर हाउस तिराहे के समीप से आरोपी पति अमित कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें