फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घरवालों को बेहोश कर चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Tue, 10 Oct 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के टेंगाई गांव में 10 सितंबर को एक घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के दो सदस्य पहले ही पकड़े जा चुके हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह घर में लोगों को नशीला केमिकल सुंघाकर पहले बेहोश करते थे, इसके बाद वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

टेंगाई निवासी ज्ञानचंद्र के यहां 10 सितंबर की रात दीवार फांदकर घुसे चोरों ने नकदी, जेवरात समेत समान पार कर दिया था। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस मामले में वांक्षित कोखराज निवासी गयादीन व सत्यम को पुलिस ने सोमवार भोर अंदावा के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से एक तमंचा, कारतूस, दो बम, चोरी की गई एक अंगूठी, एक चेन, 1600 रुपये नकद व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। गिरोह के सदस्य गोलू व हरिमोहन को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इंस्पेक्टर विनोद मौर्या ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें