फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ओपीडी में बढ़े पेट दर्द, उल्टी और डिहाइड्रेशन के मरीज

Tue, 19 May 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मेडिसिन विभाग के ओपीडी में मरीज को देखते डॉ. एके सिंह। स्रोत: डॉक्टर
विज्ञापन
लगातार चल रही लू के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों पेट दर्द, उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में ऐसे 143 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


मेडिसिन विभाग के डॉ. एके सिंह ने बताया कि तेज धूप में लंबे समय तक रहने, पर्याप्त पानी न पीने, दूषित पानी और खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थों के सेवन से लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। शरीर में पानी की कमी होने पर चक्कर आना, कमजोरी, उल्टी और पेट दर्द जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

बरतें सावधानियां- दोपहर में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें
- प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
- ओआरएस, नींबू पानी, छाछ का सेवन करें
- बासी और खुले में बिकने वाला भोजन न खाएं
- तेज धूप में निकलते समय सिर ढककर ही बाहर जाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें