फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पुरुषोत्तम मास के पहले दिन मां शीतला धाम में श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 18 May 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पुरुषोत्तम मास के पहले दिन कड़ा धाम मां शीतला के दरबार में लगी भक्तों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
शक्तिपीठ मां शीतला धाम में दर्शन-पूजन के लिए पुरुषोत्तम मास के पहले दिन श्रद्धालुओं की अपार भीड़ रही। दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने पहले गंगा स्नान मां शीतला की पूजा-अर्चना कर दर्शन किया। पुण्य अर्जित करने के लिए लोगों को कतारबद्ध होकर प्रतीक्षा भी करनी पड़ी।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कड़ा धाम मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आत्म प्रकाश उर्फ टिंकू पंडा ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के पहले दिन अपेक्षा से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें