फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मौसम बदलते ही बढ़े आंखों में संक्रमण के मरीज

Fri, 20 Feb 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग की ओपीडी में मरीज का इलाज करते विशेषज्ञ।  संवाद
विज्ञापन
मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की आंखों पर भी पड़ने लगा है। इन दिनों आंखों में लालिमा, जलन, खुजली और पानी आने जैसी समस्याओं से मरीज परेशान हैं। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में रोजाना 150 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं, जिनमें 40-50 मरीज इन्हीं लक्षणों से ग्रसित पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉ. हेमंत यादव ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में कई मरीज आंखों में चुभन, सूजन और धुंधलेपन की शिकायत लेकर आ रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों में यह समस्या अधिक देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि मरीजों को समय पर उपचार लेने के साथ आंखों को बार-बार साफ पानी से धोने, गंदे हाथों से आंखें न छूने और बिना डॉक्टर की सलाह के आई ड्रॉप का उपयोग न करने की सलाह दी जा रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि तेज धूप और धूल से बचाव के लिए बाहर निकलते समय चश्मे का उपयोग करना जरूरी है। यदि लालिमा और जलन लंबे समय तक बनी रहे तो लापरवाही न करें और तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें, ताकि संक्रमण बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन

मंझनपुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आंखों में जलन और लालिमा की समस्या है। धूप में निकलने पर परेशानी बढ़ जाती है, इसलिए इलाज कराने अस्पताल आए हैं। वहीं, सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आंखों में खुजली और पानी आने से काम करने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर ने दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें