कस्बे में अवैध स्थानों पर लगे होर्डिंग और बैनर नगर की सुंदरता को प्रभावित कर रहे हैं। रेलवे पुल और प्रमुख चौराहों पर लगे सांकेतिक बोर्ड विज्ञापनों से ढक गए हैं, जिससे राहगीरों को रास्ता समझने में परेशानी होती है और कई बार लोग भटक जाते हैं।
अस्पताल, तहसील, ब्लॉक और नगर पंचायत कार्यालय के सामने लगे बड़े-बड़े फ्लैक्स आवागमन में बाधा बन रहे हैं। नगर पंचायत ने धाता रोड, मंझनपुर-सैनी रोड और बायपास मार्ग पर होर्डिंग लगाने के लिए अधिकृत स्थान चिह्नित किए हैं, लेकिन इसके बावजूद संत मलूक दास रेलवे पुल, रेलवे स्टेशन, विद्युत पोल और पेड़ों पर अवैध होर्डिंग टंगे नजर आते हैं।
प्रशासन समय-समय पर अभियान चलाकर इन्हें हटाता है, मगर कुछ ही दिनों में दोबारा लगा दिए जाते हैं। धाता व सैनी-मंझनपुर मार्ग पर लगे सांकेतिक बोर्डों पर भी विज्ञापन चिपका दिए गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। नगर पंचायत सिराथू की ओर से क्षेत्र में केवल पांच स्थानों पर होर्डिंग लगाने की अनुमति है। इसके अतिरिक्त मधु डिस्प्ले से पावर हाउस मोड़, टॉकीज रोड, बायपास मार्ग और मंझनपुर रोड पर निर्धारित स्थल तय हैं। स्थानीय लोगों ने अवैध होर्डिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
:: नगर में अवैध स्थानों पर लगी होर्डिंग हटाने के लिए पिछले सप्ताह अभियान चलाया गया था। रेलवे पुल सहित कई सार्वजनिक स्थानों से अवैध होर्डिंग हटाई गई हैं। इसके बावजूद जहां-जहां अभी भी होर्डिंग लगी हैं, उन्हें हटाने के लिए जल्द दोबारा अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। - योगेश कुमार गौड़, एसडीएम
सिराथू कस्बे के सैनी रोड पर सड़क किनारे लगी होर्डिंग संवाद- फोटो : विराट।
सिराथू कस्बे के सैनी रोड पर सड़क किनारे लगी होर्डिंग संवाद- फोटो : विराट।
सिराथू कस्बे के सैनी रोड पर सड़क किनारे लगी होर्डिंग संवाद- फोटो : विराट।