फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दिशा की बैठक में माननीय की जगह पहुंचे पतिदेव

Sat, 07 Mar 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विकास कार्यों की समीक्षा और योजनाओं की दिशा तय करने वाली दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक में शुक्रवार को अजीब स्थिति देखने को मिली। कुछ माननीयों की जगह उनके पतिदेव पहुंच गए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में सांसद पुष्पेंद्र सरोज की अध्यक्षता में दिशा की बैठक हुई। बैठक में एक महिला जनप्रतिनिधि की अनुपस्थिति में उनके पति ने भागीदारी की और उन्हें मंच पर स्थान भी दिया गया। खास बात यह है कि बीते दिन ही एक अन्य कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने एक जनप्रतिनिधि के पति को मंच से हटाते हुए स्पष्ट संदेश दिया था कि बैठक और कार्यक्रमों में निर्वाचित प्रतिनिधि ही शामिल हों, इसके बावजूद जिम्मेदार इस मामले में सचेत नहीं दिखे।
बैठक में शामिल कुछ प्रतिनिधियों का कहना था कि जरूरी काम होने के कारण संबंधित माननीय नहीं आ सकीं, इसलिए उनके प्रतिनिधि के रूप में पति ने बैठक में भाग लिया और उनके विचार भी रखें। बैठक की फोटो वायरल होने के बाद पतियों की मौजूदगी चर्चा का विषय बना है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर, प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख सिराथू लवकुश मौर्य, प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख मंझनपुर हुबलाल दिवाकर व नेवादा संदीप मिश्रा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें