फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से कहासुनी पर विवाहिता ने आग लगाकर दी जान

Thu, 06 Jun 2019 12:58 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव में मंगलवार सुबह पति से फोन पर हुई कहासुनी के बाद एक महिला ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर लिया। एसआरएन अस्पताल प्रयाराज में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच। पुलिस जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


अकबरपुर निवासी सुनील कुमार पुणे में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाता है। बताया जाता है कि बीवी सुमन (20) को वह साथ नहीं रख रहा था। इसी बात को लेकर सोमवार रात दोनों के बीच फोन पर कहासुनी हो गई। मंगलवार सुबह घर घर में केरोसिन छिड़ककर सुमन ने खुद को आग के हवाले कर लिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने सुमन को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें