फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

Wed, 10 Apr 2019 01:06 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
 मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर मंगलवार को डायट में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर के स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। अंत में विजेताओं को डीएम ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


निबंध में डायट की छात्रा पूर्णिमा को प्रथम, राहुल कनौजिया को द्वितीय और पुष्पा को तीसरा स्थान मिला। परिषदीय स्कूल के रूप कुमार प्रथम, चांदनी दूसरे और मिथलेश तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक तियरा जमालपुर की शिक्षिका पूनम सिंह को पहला स्थान मिला। स्लोगन प्रतियोगिता में शकील प्रथम, निखिल दूसरे और बबली तीसरे स्थान पर रहीं। पेंटिंग में तेज सिंह प्रथम, अश्वनी कुमार दूसरे और उर्मिला को तीसरा स्थान मिला। मेहंदी में अनामिका प्रथम, ममता दूसरे और तहजीबा को तीसरा स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में अभिषेक को पहला, रवि को दूसरा और रावेंद्र को तीसरा स्थान मिला। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नागरिक जो 18 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं उनका मतदान करना दायित्व है। समाज को चाहिए की वह साफ-सुधरी सरकार के लिए वोट करें। कार्यक्रम में मौजूद बच्चों से कहा कि वह अपने यहां के सारे वयस्कों को आने वाली छह मई को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर सीडीओ, बीएसए, डायट प्रचार्य, डीआईओएस, खंड शिक्षाधिकारी मंझनपुर समेत अध्यापक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें