फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार पीड़िता को तेजाब से झुलसाने की धमकी

Wed, 10 Apr 2019 01:06 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
acid attack
विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र की एक रेप पीड़िता पर आरोपी समझौते का दबाव बना रहा है। नहीं मानने पर उसे तेजाब से चेहरा झुलसाने की धमकी दी है। पीड़िता ने मंगलवार को एएसपी को मामले से अवगत कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सैनी इलाके की एक युवती ने बताया कि नवंबर 2016 में पड़ोस के एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया था। मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने उसे जेल भी भेजा। अब मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। पीड़िता के मुताबिक दरिंदा उसपर समझौते का दबाव बना रहा है। समझौता नहीं करने पर तेजाब से चेहरा झुलसाने की धमकी देता है। परिवार वालों को भी जिंदा जलाने की धमकी देता है। इससे पीड़ित परिवार सहमा है। कुनबे के सदस्य कहीं आने-जाने से कतराने लगे हैं। बच्चों को अकेले स्कूल नहीं भेजा जाता। एएसपी अशोक कुमार ने सैनी इंस्पेक्टर को जांच कर आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें