फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में 53 फीसदी मतदान

Sun, 18 Oct 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शनिवार को छिटपुट घटनाओं के बीच संपन्न हो गया। तीसरे चरण में सिराथू और कड़ा क्षेत्र की जिला पंचायत की नौ और बीडीसी सदस्य पद की 239 सीटों के लिए हुए चुनाव में कुल 53.25 फीसदी वोट पड़े। इसी के साथ जिला पंचायत के 228 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मैदान में उतरे 1333 प्रत्याशियाेें की किस्मत मतपेटिकाओं में बंद हो गई।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को कौशाम्बी के सिराथू और कड़ा ब्लाक में मतदान कराया गया। दोनों ब्लाकों के 3.53 लाख मतदाताओं के लिए कुल 605 बूथ बनाए गए गए थे। जहां सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सिराथू में 52.50 और कड़ा में 54 फीसदी मतदान हुआ है।

एक-दो बूथों पर मारपीट की छिटपुट घटनाओं के अलावा मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। बता दें कि सिराथू ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य पद 5 पर 144 और बीडीसी सदस्य की 137 सीटों पर 662 प्रत्याशी मैदान में थे। वहीं कड़ा ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य पद की 4 सीटों पर 84 और बीडीसी की 102 सीटों पर 671 उम्मीदवार मैदान में थे। इन सभी 1561 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने मतपेटिका में बंद कर दिया है। मतदान के दौरान पूरे दिन प्रेक्षक के अलावा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मोबाइल पर रहकर बूथों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें