फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान आज, बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

Thu, 08 Oct 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव 2015 के पहले चरण के लिए मतदान शुक्रवार को होगा। मंझनपुर और मूरतगंज ब्लाक क्षेत्र के जिपं सदस्य के 8 और बीडीसी के 179 सीटों पर मतदान के लिए कुल 411 मतदेयस्थल बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर बृहस्पतिवार की शाम पोलिंग पार्टियां सुरक्षाकर्मियों के साथ पहुंच चुकी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत इस बार पहले जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है। चार चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण के लिए शुक्रवार को मंझनपुर और मूरतगंज ब्लाक क्षेत्रों में मतदान होगा। इन दोनों ब्लाकों में जिला पंचायत की 8 और क्षेत्र पंचायत की कुल 179 सीटें हैं। डीडीसी और बीडीसी की इन सीटों के लिए मतदान कराने को कुल 138 मतदान केंद्र और 411 मतदेयस्थल बनाए गए हैं। इनमें मंझनपुर ब्लाक क्षेत्र में 72 मतदानकेंद्रों पर 194 मतदेयस्थल और मूरतगंज ब्लाक क्षेत्र में 66 मतदान केंद्रों पर 217 बूथ हैं।

पहले चरण का मतदान कराने के लिए बृहस्पतिवार को दोनों ब्लाक मुख्यालयों से दिन में 11 बजे से पोलिंग पाटियों की रवानगी शुरू हुई, जो शाम 4 बजे तक जारी रही। इस दौरान ब्लाकों में दिनभर अफरा-तफरी जैसा माहौल भी बना रहा। मतदानकर्मी अपने पीठासीन अधिकारी और वाहनों की खोज में भटकते दिखे।  जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सभी 411 बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं।  सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद सभी पोलिंग पार्टियां सुरक्षाकर्मियों के साथ मंझनपुर स्थित मंडी में पहुंचकर वोटों से भरी मतपेटियों को जमा करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें