फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कल, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Wed, 07 Oct 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए नौ अक्तूबर को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां जिला प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। पहले चरण में मंझनपुर और मूरतगंज ब्लाक क्षेत्रों के जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए 411 बूथों पर मतदान होना है। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बृहस्पतिवार को रवाना की जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव में लगाए गए सभी अफसर और कर्मियों को निष्पक्ष चुनाव कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में नौ अक्तूबर को मंझनपुर और मूरतगंज ब्लाक क्षेत्रों में चुनाव होगा।

मंझनपुर में जिला पंचायत की चार तथा क्षेत्र पंचायत की 85 सीटों के लिए 72 मतदान केन्द्रों पर  194 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसी तरह से मूरतगंज में डीडीसी की चार और बीडीसी सदस्य की 94 सीटों पर मतदान के लिए 66 मतदान केन्द्रों पर 217 मतदेयस्थल हैं। दोनों ब्लाकों में मतदान के लिए कुल 411 पोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं। ओसा स्थित मंडी स्थल से बृहस्पतिवार को इन पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थलों के लिए रवाना किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण के मतदान के लिए कर्मचारियों के प्रशिक्षण समेत समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को निष्पक्षता तथा मुस्तैदी के साथ मतदान कराने का निर्देश दिया गया है। इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें