फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद पर 77 ने भरा पर्चा

Wed, 07 Oct 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के लिए नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को सिराथू और कड़ा ब्लाक क्षेत्र से जिपं सदस्य पद पर 77 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। वहीं, दोनों ब्लाक क्षेत्रों से बीडीसी सदस्य पद के लिए 567 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए हैं। नामांकन के लिए जिला पंचायत और ब्लाक कार्यालयों में उम्मीदवारों के साथ समर्थकों की भी भारी भीड़ उमड़ी। इसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।  
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सिराथू और कड़ा ब्लाक क्षेत्रों का चुनाव होना है। इसके लिए बुधवार को दूसरे और अंतिम दिन उम्मीदवारों ने नामांकन किया। सिराथू ब्लाक क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 55 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 290 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। वहीं, कड़ा ब्लाक क्षेत्र से डीडीसी सदस्य पद के लिए 22 तथा बीडीसी सदस्य पद के लिए 277 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। अंतिम दिन नामांकन के बाद सिराथू में अब जिपं सदस्य पद के उम्मीदवारों की संख्या 144 और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 662 पहुंच गई है। इसी तरह कड़ा में डीडीसी पद के उम्मीदवारों की संख्या 84 तथा बीडीसी पद के प्रत्याशियों की संख्या 671 हो गई है। देर शाम सकुशल नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थानीय पुसिल-प्रशासन ने राहत की सांस ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी एके सिंह ने बताया कि नामांकन का कार्य खत्म होने के बाद अब आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें